Friday, December 1, 2023
HomePoliticsVaranasi Coronavirus Circumstances Updates | BHU Junior Medical doctors, Together with 12...

Varanasi Coronavirus Circumstances Updates | BHU Junior Medical doctors, Together with 12 Contaminated as Corona Circumstances Bounce 390 In Uttar Pradesh Varanasi Metropolis | 24 घंटे में 12 नए संक्रमित मरीज मिले तो 14 ठीक हुए; मगर 5 दिन में मिले 62 कोरोना पॉजिटिव केसेस ने बढ़ाई टेंशन

[ad_1]

  • बीएचयू के सुपर स्पेशियालिटी बिल्डिंग में बढ़ाए गए 48 बेड
  • अब तक जिले में 343 संक्रमित मिले, 235 डिस्चार्ज हुए, 13 की अब तक मौत

दैनिक भास्कर

Jun 25, 2020, 10:45 AM IST

वाराणसी. उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है। बुधवार रात बीएचयू की लैब से 12 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। जिसमें बीएचयू का एक जूनियर डॉक्टर भी शामिल है। हालांकि, 14 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया। यहां बीते 5 दिन 62 मरीज मिले हैं। इसके बाद प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। अब बीएचयू में कोविड बेड बढ़ाने की कवायद शुरू हुई है। सुपर स्पेशियालिटी बिल्डिंग में चौथी मंजिल पर 48 बेड का अस्पताल बनकर तैयार है। वहीं, जन मरीजों को वेंटिलेटर की आवश्यकता नहीं है, उन्हें दीनदयाल अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। 

सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि, ट्रामा सेंटर स्थित शुश्रुत हॉस्टल के रहने वाले संक्रमित मिले जूनियर डॉक्टर के कांट्रेक्ट को ट्रेस किया जा रहा है। हॉस्टल को सैनिटाइज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संपर्क में आए सभी स्वास्थ कर्मियों को क्वारैंटाइन किया जाएगा। वहीं रोहनियां के एक सेल्समैन और उसकी पत्नी भी संक्रमित मिली है। इसके बाद अब जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 343 हो चुकी है। 235 को अब तक डिस्चार्ज किया जा चुका है। 13 मरीजों की मौत हो चुकी है। अभी भी 95 एक्टिव केस है। 

जिले के सभी थानों पर कोविड केयर हेल्प डेस्क बनाया गया है। थर्मल स्क्रीनिंग, हैंड सैनिटाइजेशन, हैंडवाश की व्यवस्था की गयी है। फरियादियों और बाहर से आने वाले पुलिसकर्मियों की स्क्रीनिंग की जाएगी। जिले में 7 नए हॉटस्पॉट बने हैं। अब तक जिले में 189 हॉटस्पॉट बनाए गए। इनमें से 111 हॉटस्पॉट ग्रीन जोन में आ गया है। एक्टिव हॉटस्पॉट 78 हैं और 19 ऑरेंज जोन और 59 रेड जोन में है।

[ad_2]

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

chiffon dress design in pakistan on Realme 6 Pro Review | NDTV Gadgets 360
You searched for on Realme X50 Pro 5G Review
Telefoane Mobile Ieftine si Accesorii on Oppo Enco Free True Wireless Earphones Review