Wednesday, January 15, 2025
HomePoliticsRae Bareli Coronavirus Cases Updates | UP Health Minister Jayaprakash Singh Inspect...

Rae Bareli Coronavirus Cases Updates | UP Health Minister Jayaprakash Singh Inspect District Hospital, Ward Boy Report Corona Positive | स्वास्थ्य मंत्री ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया; उसी अस्पताल के वार्ड ब्वाय की जांच रिपोर्ट आई पॉजिटिव

[ad_1]

  • मंत्री जिस समय वार्ड का निरीक्षण कर रहे थे उसी समय वार्ड ब्वॉय ड्यूटी पर था
  • स्वास्थ्य मंत्री ने महिला अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर विभाग का भी निरीक्षण किया

दैनिक भास्कर

Jun 26, 2020, 10:02 PM IST

रायबरेली. उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह जिला अस्पताल के निरीक्षण पर पहुंचे। मंत्री द्वारा अस्पताल का निरीक्षण करके निकलते ही उसी अस्पताल के वार्ड ब्वाय की कोरोना जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से महकमे में हड़कम्प मच गया है। मंत्री जिस समय अस्पताल का निरीक्षण कर रहे थे उस समय उक्त वार्ड ब्वाय उसी अस्पताल में ड्यूटी कर रहा था।

जानकारी के अनुसार, जिले में शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह का दौरा था। मंत्री ने यहां पहुंचकर जिला अस्पताल की ओपीडी का निरीक्षण किया। उसके बाद वो टेलीमेडिसिन कक्ष पहुंच गए, जहां बेहतर कार्य व्यवस्था देखकर उसकी सराहना की।

महिला वार्ड का स्वास्थ्य मंत्री ने किया निरीक्षण

उन्होंने जिला अस्पताल के वार्डो में मरीजों का हालचाल पूछा। इसके बाद महिला अस्पताल के लिए वो रवाना हुए। महिला अस्पताल में मंत्री ने ऑपरेशन थिएटर देखा। इसके बाद एसएनसीयू वार्ड का निरीक्षण किया। उनके निरीक्षण के दौरान सीएमओ और सीएमएस मौजूद रहे।

उधर, मंत्री ने जिस जिला अस्पताल का कुछ घंटे पहले निरीक्षण किया कुछ देर बाद उसी अस्पताल के एक्सरे कक्ष में ड्यूटी दे रहा वार्ड ब्वाय की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई। वार्ड ब्वाय की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही अस्पताल में हड़कम्प मच गया। 

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) एनके श्रीवास्तव ने बताया कि 23 जून को वार्ड ब्वॉय का सैंपल लिया गया था। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि एक्सरे कक्ष को सील कर दिया गया है।

[ad_2]

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

chiffon dress design in pakistan on Realme 6 Pro Review | NDTV Gadgets 360
You searched for on Realme X50 Pro 5G Review
Telefoane Mobile Ieftine si Accesorii on Oppo Enco Free True Wireless Earphones Review