[ad_1]
- लायन सफारी के डायरेक्टर ने कहा- तीनों शावकों को अपनी मां से अलग किया गया, अब वे खुद जीवनयापन करेंगे
दैनिक भास्कर
Jun 26, 2020, 07:08 PM IST
इटावा. लायन सफारी इटावा में रह रही शेरनी जेसिका के तीन शावक- भरत, रूपा और सोना आज एक साल के हो गए। इस खास मौके पर सफारी में तीनों शेरों का जन्म दिन मनाया गया। मीट का केक काटा गया, जिसे खाने के लिए उन्हें परोसा गया। सफारी डायरेक्टर वीके सिंह ने बताया कि जल्द ही लायन सफारी पार्क पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। इसकी तैयारी चल रही है। लॉकडाउन के बाद सफारी को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था।
इटावा में लायन सफारी में गुजरात के शेर लाए गए थे। लेकिन, मौसम अनुकूल न होने के कारण कई शेरों की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उन्हीं में से एक शेरनी जेसिका ने पिछले साल 2019 में 26 जून को 4 शावकों को जन्मदिन दिया था। इसमें से 1 शावक की कुछ ही दिनों बाद मौत हो गयी थी। जीवित शावकों के नाम भरत, रूपा व सोना हैं।
शुक्रवार को तीनों का पहला जन्मदिन मनाया गया। इस समय सफारी पार्क में 18 शेर व शेरनी हैं। हालांकि पर्यटकों के लिए अभी इटावा सफारी पार्क में लॉयन सफारी नहीं खोली गयी है।
जल्द शेरों के दीदार होंगे, हमारी तैयारी पूरी
डारेक्टर वीके सिंह ने कहा कि, जेसिका के तीनों बच्चे भरत, रूपा और सोना एक साल के हो गए हैं। सफरी प्रशासन ने उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया। जल्द ही आने वाले दिनों में पर्यटकों को अब शेरों के दीदार होंगे। अभी 30 जून तक अनलॉक-1 चल रहा है। जैसे ही निर्देश मिलेंगे। उसके बाद इसे जनता के लिए खोल दिया जाएगा। अब इन शावकों को मां से अलग कर दिया गया है। आज से ये जीवन की मुश्किलों से खुद निपटेंगे।
[ad_2]